तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान(General Knowledge) और करंट अफेयर्स( Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।
इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स( Current Affairs) और सामान्य ज्ञान(General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
दोस्तों विश्व के सबसे बड़ी सुरंग "अटल सुरंग" का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 3 अक्टूबर 2020 को किया गया है। अटल सुरंग की लंबाई तकरीबन 9.2 किलोमीटर है। अटल सुरंग के बनने में 10 वर्ष से भी अधिक का समय लगा है।
अटल सुरंग सुरक्षा की दृष्टि से भारतीय सेनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अटल सुरंग से लाहौल-स्पीति के निवासियों को सर्दियों में इससे बहुत ही ज्यादा फायदा होगा। अटल सुरंग की मदद से वर्षभर वाहनों का लाहौल स्पीति और लेह-लद्दाख के बीच आवागमन बना रहेगा।
अटल सुरंग के निर्माण में लगभग 10 वर्षों का समय और 3300 करोड रूपए तक का खर्चा आया है। अटल सुरंग को बनाने का फैसला 3 जून 2000 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा लिया गया था।
आज के इस पोस्ट Atal Surang Ki Puri Jankari - अटल सुरंग से संबधित प्रश्न pdf - GyAAnigk में हम अटल सुरंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।
आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻
- अटल सुरंग किसके नाम रखा गया है?
- अटल सुरंग की लंबाई कितनी है?
- अटल सुरंग को बनाने में कितने रूपयों का खर्चा आया है?
- अटल सुरंग का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
अटल सुरंग से जुड़े सामान्य ज्ञान 2020
प्रश्न 1:- अटल सुरंग भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश में।
प्रश्न 2:- अटल सुरंग का पुराना नाम क्या है?
उत्तर :- रोहतांग सुरंग।
प्रश्न 3:- अटल सुरंग की लंबाई (किलोमीटर) कितनी है?
उत्तर :- 9.2 किलोमीटर।
प्रश्न 4:- अटल सुरंग की आधारशिला किसने रखी थी?
उत्तर :- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने।
प्रश्न 5:- अटल सुरंग का निर्माण किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर :- BRO (Border Roads Organisation) के द्वारा।
प्रश्न 6:- BRO की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर :- 7 मई 1960।
प्रश्न 7:- अटल सुरंग से मनाली से लेह जाने में अब कितना समय कम लगेगा?
उत्तर :- लगभग 4 से 5 घंटे।
Read also :- Bihar GK In Hindi - बिहार सामान्य ज्ञान 2020 Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 8:- अटल सुरंग किस दर्रे में स्थित है?
उत्तर :- रोहतांग दर्रा में।
प्रश्न 9:- अटल सुरंग समुद्र तल से कितनी ऊंचाई पर बना हुआ है?
उत्तर :-3000 मीटर की ऊंचाई पर।
प्रश्न 10:- अटल सुरंग से पहले भारत का सबसे लंबा सुरंग कौन सा था?
उत्तर :-जवाहर सुरंग।
प्रश्न 11:- जवाहर सुरंग कहां स्थित है?
उत्तर :-जम्मू कश्मीर में।
प्रश्न 12:- जवाहर सुरंग किस दर्रे में स्थित है?
उत्तर :- बनिहाल दर्रा में।
प्रश्न 13:- अटल सुरंग का निर्माण किस पर्वत श्रेणी में हुआ है?
उत्तर :- पीर पंजाल पर्वत श्रेणी में।
प्रश्न 14:- अटल सुरंग का आकार कैसा है?
उत्तर :- घोड़े की नाल का आकार।
Read also :- MS Dhoni Most Important Gk Question In Hindi 2020 pdf - GyAAnigk
प्रश्न 15:- अटल सुरंग का उद्घाटन कब हुआ है?
उत्तर :- 3 अक्टूबर 2020 को।
प्रश्न 16:- अटल सुरंग का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा।
प्रश्न 17:- BRO के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर :- हरपाल सिंह।
प्रश्न 18:- BRO का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर :- भारत की राजधानी नई दिल्ली में।
प्रश्न 19:- अटल सुरंग से मनाली और लेह की बीच की दूरी कितने किलोमीटर कम हो जाएगी?
उत्तर :- 46 किलोमीटर।
प्रश्न 20:- विश्व के सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का क्या नाम है?
उत्तर :- अटल सुरंग (भारत)।
प्रश्न 21:- अटल सुरंग किस से किस को जोड़ेगा?
उत्तर :- मनाली को लाहौल स्पीति से।
Read also :- राफेल लड़ाकू विमान की जानकारी और विशेषताएं - जानें राफेल की खास जानकारी - 2020 - GyAAnigk
प्रश्न 22:- अटल सुरंग का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तर :- अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर।
उत्तर :-
प्रश्न 23:- अटल सुरंग का दक्षिणी हिस्सा मनाली से कितने किलोमीटर दूरी पर तथा समुद्र तल से कितने मीटर की ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर :-25 किलोमीटर और समुद्र तल से 3060 मीटर ऊपर स्थित है।
प्रश्न 24:- अटल सुरंग का उत्तरी हिस्सा लाहौल स्पीति समुद्र तल से कितने मीटर की ऊंचाई पर स्थित है?
उत्तर :- 3071 मीटर।
प्रश्न 25:- अटल सुरंग को बनाने में कितना खर्चा आया है?
उत्तर :- 3300 करोड रुपए।
प्रश्न 26:- अटल सुरंग चीफ इंजीनियर कौन हैं?
उत्तर :- अटल सुरंग के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर केपी पुरुषोथमन जी हैं।
अटल सुरंग से होने वाले लाभ (Atal Tunnel Benefits)
रोहतांग में स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी यह सुरंग मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है।
अटल सुरंग से रोजाना 3000 कारें, और 1500 ट्रक 80 किलोमीटर की स्पीड से निकल सकेंगे।
अटल सुरंग के बनने से सबसे ज्यादा फायदा लद्दाख में तैनात भारतीय सेना को होगा।
यह टनल मनाली और लेह के बीच सड़क की दूरी 46 किलोमीटर कम करती है और दोनों स्थानों के बीच लगने वाले समय में भी लगभग 4 से 5 घंटे की बचत करती है।
LAC का टेंमरेचर 50 डिग्री से नीचे होने पर भी भारतीय सेना अपने दुश्मनों से डटकर सामना कर सकती है।
अटल सुरंग के बनने से सर्दियों में भी सेना तक हथियारों की सप्लाई की जा सकेगी।
इस टनल की वजह से मनाली और लाहौल स्फीति घाटी वर्ष भर एक-दूसरे से जुड़े रह सकेंगे। इससे पहले बर्फबारी की वजह से लाहौल स्फीति घाटी साल के 6 महीनों तक देश के बाकी हिस्सों से कट जाती थी।
Read also :- अयोध्या राम जन्म भूमि,मंदिर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां - जानें राम जन्मभूमि के बारे में - GyAAnigk
अटल सुरंग की विशेषताएं (Features of Atal Tunnel )
अटल सुरंग का आकार घोड़े की नाल जैसा है।
BRO के अटल टनल के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर केपी पुरुषोथमन के मुताबिक टनल के डिजाइन को इस तरह से बनाया गया है कि कि बर्फ और हिमस्खलन से इस पर कोई असर न पड़ेगा।
अटल सुरंग के दोनों तरफ एंट्री बैरियर्स लगाया गया है।
प्रत्येक 60 मीटर दूरी पर फायर हाइड्रेंट सिस्टम (Fire Hydrant System)तथा 250 मीटर दूरी पर CCTV कैमरों से युक्त स्वत: किसी घटना का पता लगाने वाला सिस्टम लगा है।
प्रत्येक 1 किलोमीटर दूरी पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (Air Quality Monitoring System)।
प्रत्येक 25 मीटर पर निकासी प्रकाश/एग्जिट सिग्नल तथा 150 मीटर की दूरी पर इमरजेंसी के लिये टेलीफोन कनेक्शन भी लगा हुआ है।
पूरी टनल में ट्रांसमिशन सिस्टम लगी हुई है।
प्रत्येक 50 मीटर दूरी पर फायर रेटिड डैम्पर्स (Fire Retid Dampers) तथा 60 मीटर दूरी पर कैमरे लगे है।
इसका दक्षिणी किनारा मनाली से 25 किलोमीटर की दूरी पर तथा समुद्र तल से 3060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जबकि उत्तरी किनारा लाहौल घाटी में तेलिंग और सिस्सू गांव के नजदीक समुद्र तल से 3071 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
अगर आपको भी इस विषय ( Atal surang ki puri jankari - अटल सुरंग से संबधित प्रश्न pdf - GyAAnigk) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो comment box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।
आप हमारा अंतिम पोस्ट Uttar Pradesh Ki Pramukh Nadiyan - उत्तर प्रदेश के प्रमुख नदियाँ Pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!
आज का सवाल आपके लिए 👇👇
अटल सुरंग का उद्धघाटन कब और किसके द्वारा किया गया है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏
Also check these labels 👇🏻👇🏻
उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Atal Surang Ki Puri Jankari - अटल सुरंग से संबधित प्रश्न pdf - GyAAnigk पढ़कर अटल सुरंग के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।
नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।