MS Dhoni most important Gk question in hindi 2020 pdf - GyAAnigk
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान(General Knowledge) और करंट अफेयर्स( Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।
इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स( Current Affairs) और सामान्य ज्ञान(General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
होनी को अनहोनी कर दे अनहोनी को होनी जब टीम हो महेंद्र सिंह धोनी जी हां दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम MSD जो कि भारत के एक सफल कप्तान हैं, इनके बारे में चर्चा करेंगे।
क्योंकि MSD भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक सफल कप्तान माने जाते हैं। इस कारण से MSD से जुड़े सवाल, आपके प्रतियोगिता परीक्षाओं में आ सकते हैं। तो चलिए दोस्तों आपको MSD से परिचित करा देते हैं!!!
MSD का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ था उनके पिता का नाम पान सिंह धोनी व माता का नाम देवकी देवी है। इनके भाई बहन भी हैं, भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी वह बहन का नाम जयंती गुप्ता है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि MSD ने हाल ही में 15 अगस्त 2020 को शाम 7:29 पर अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का घोषणा किया है। दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि जब मैंने यह बात सुना तो मुझे रोने का मन किया क्योंकि मैं MSD को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में और खेलते देखना चाहता था।
आज के इस पोस्ट MS Dhoni most important Gk question in hindi 2020 pdf - GyAAnigk में हम MSD से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाबों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो आपके प्रतियोगिता परीक्षाओं में आ सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का प्रारंभिक जीवन
- जन्म - 7 जुलाई 1981
- माता का नाम - देवकी देवी
- पिता का नाम - पान सिंह धोनी
- पत्नी का नाम - साक्षी धोनी
- बेटी का नाम - जीवा धोनी
- भाई का नाम - नरेंद्र सिंह धोनी
- बहन का नाम - जयंती गुप्ता
- जर्सी नंबर - जर्सी नंबर 7
क्रिकेट में डेब्यू
- टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू - 2 दिसंबर 2005 / श्रीलंका
- अन्तिम टेस्ट क्रिकेट - 26 दिसंबर 2014 / ऑस्ट्रेलिया
- एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू - 23 दिसंबर 2005 / बांग्लादेश
- अन्तिम एक दिवसीय क्रिकेट - 9 जुलाई 2019 / न्यूजीलैंड
- T20I क्रिकेट में डेब्यू - 1 दिसंबर 2006 / साउथ अफ्रीका
- अन्तिम T20I क्रिकेट -27 फरवरी 2019 / ऑस्ट्रेलिया
- धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संयास ले लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी को मिले पुरस्कारों की सूची
- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार - 2007
- ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर - 2008,2009
- पद्मश्री - 2009
- CNN-IBN Indian of the Year in Sports - 2011
- ICC Award for Spirit of Cricket - 2011
- LG People's Choice Award - 2013
- ICC ODI Team of the Year - 2012, 2013, 2014
- MTV Youth Icon of the Year -
- Padma Bhushan - 2018
- Mahendra Singh Dhoni important Gk in Hindi
प्रश्न 1:- महेंद्र सिंह धोनी ने कुल कितने टेस्ट मैच खेले हैं?
उत्तर :-90 टेस्ट मैच।
प्रश्न 2:- महेंद्र सिंह धोनी के जीवनी पर बनी फिल्म का क्या नाम है?
उत्तर :-एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी।
प्रश्न 3:- धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कितने वनडे मैच जीते हैं?
उत्तर :-100 वनडे मैच।
प्रश्न 4:- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की है?
उत्तर :-2013 में।
प्रश्न 5:- महेंद्र सिंह धोनी ने कुल कितने t20 मैच खेले हैं?
उत्तर :- 83 t20 मैच।
प्रश्न 6:- महेंद्र सिंह धोनी वर्तमान समय में किस किस ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं?
उत्तर :-
प्रश्न 7:- धोनी पहले रणजी ट्रॉफी किस राज्य की तरफ से खेलते थे?
उत्तर :-बिहार ।
प्रश्न 8:- वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड किस क्रिकेटर के पास है?
उत्तर :-महेंद्र सिंह धोनी के पास (120)।
प्रश्न 9:- धोनी का वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर कितना है?
उत्तर :-183 रन।
प्रश्न 10:- धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कौन-कौन से टूर्नामेंट जीता है?
उत्तर :-आईसीसी t20 विश्वकप, 2007
एशिया कप 2010 और 2016
आईसीसी विश्व कप 2011
प्रश्न 11:- धोनी रणजी ट्रॉफी 2004 के बाद किस राज्य की तरफ से खेलते थे?
उत्तर :- झारखंड राज्य की तरफ से।
प्रश्न 12:- महेंद्र सिंह धोनी को किस-किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :- माही, कैप्टन कूल, थाला, और एमएसडी।
प्रश्न 13:- धोनी ने कब एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 मैच की कप्तानी छोड़ दी थी?
उत्तर :-2017 में।
प्रश्न 14:- धोनी आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
उत्तर :-चेन्नई सुपर किंग्स।
प्रश्न 15:- वनडे में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं?
उत्तर :-महेंद्र सिंह धोनी।
प्रश्न 16:- धोनी ने टेस्ट मैच में कुल कितने अर्धशतक और शतक जड़े हैं?
उत्तर :-अर्धशतक 33 और शतक 6।
प्रश्न 17:- महेंद्र सिंह धोनी ने कुल कितने एकदिवसीय मैच खेले हैं?
उत्तर :-350।
प्रश्न 18:- धोनी ने वनडे मैच में कुल कितने अर्धशतक और शतक जड़े हैं?
उत्तर :-अर्धशतक 73 और शतक 10।
अगर आपको भी इस विषय (MS Dhoni most important Gk question in hindi 2020 pdf - GyAAnigk) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो comment box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।
आप हमारा अंतिम पोस्ट [Updated] Brand Ambassadors list 2020 in hindi pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!
आज का सवाल आपके लिए 👇👇
महेंद्र सिंह धोनी का वनडे में सर्वाधिक स्कोर कितना है? और यह मैच किसके खिलाफ खेला गया था?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏
Also check these labels 👇🏻👇🏻
उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट MS Dhoni most important Gk question in hindi 2020 pdf - GyAAnigk पढ़कर आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त हो गई होगी।
तो मेरी मदद करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।