National sports Award 2020 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 |देखें विजेताओं की सूची|

GyAAnigk
6 min readAug 27, 2020

तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान(General Knowledge) और करंट अफेयर्स( Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स( Current Affairs) और सामान्य ज्ञान(General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

आज के इस पोस्ट National sports Award 2020 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 में हमने आपके लिए इस वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची प्रदान की है।

तथा हमने इस पोस्ट में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार के इतिहास के बारे में जानकारी भी दी है। जैसे कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी? राष्ट्रीय खेल दिवस किसके जन्मदिन के उपलक्ष पर मनाया जाता है?

वैश्विक coronavirus महामारी के कारण से इस वर्ष का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार वर्चुअली तरीके से 29 अगस्त 2020 को राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया जाएगा। विजेता ऑनलाइन के माध्यम से अपना नाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुन सकते हैं।

  • राष्ट्रीय खेल पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
  • ध्यानचंद पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
  • इस वर्ष कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न 1:- राष्ट्रीय खेल पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

उत्तर :-भारत के राष्ट्रपति द्वारा।

प्रश्न 2:- इस वर्ष कितने खिलाड़ियों का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयन किया गया है?

उत्तर :-5 खिलाड़ियों का।

प्रश्न 3:- इस वर्ष कितने कोच का द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) के लिए चयन किया गया है?

उत्तर :- 8 कोच का।

प्रश्न 4:- इस वर्ष कितने कोच का द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी) के लिए चयन किया गया है?

उत्तर :- 5 कोच का.

प्रश्न 5:- इस वर्ष कितने खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन किया गया है?

उत्तर :-27 खिलाड़ियों का।

प्रश्न 6:- इस वर्ष कितने खिलाड़ियों का ध्यानचंद पुरस्कार के लिए चयन किया गया है?

उत्तर :-15 खिलाड़ियों का।

प्रश्न 7:- भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान कौन सा है?

उत्तर :-राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।

प्रश्न 8:- वर्तमान समय में हमारे देश के खेल मंत्री कौन हैं?

उत्तर :-किरेन रिजिजू।

प्रश्न 9:- राजीव गांधी खेल रत्न की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

उत्तर :- सन् 1991-92 में।

प्रश्न 10:- राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन हैं?

उत्तर :-ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद।

प्रश्न 11:- अर्जुन पुरस्कार की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

उत्तर :- सन् 1961 में।

प्रश्न 12:- द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

उत्तर :- सन् 1985 में।

प्रश्न 13:- ध्यानचंद पुरस्कार की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

उत्तर :- सन् 2002 में।

प्रश्न 14:- भारत में खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर :-प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को।

प्रश्न 15:- राष्ट्रीय खेल दिवस किस हॉकी खिलाड़ी के जन्मदिन के उपलक्ष पर मनाया जाता है?

उत्तर :-मेजर ध्यानचंद (हॉकी का जादूगर)।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 👇🏻👇🏻

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की स्थापना सन् 1991–92 में की गई थी।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद हैं।
  • ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सन 1999 92 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। जिस तरह से भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के साथ 7 लाख 75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे युवा (18 के उम्र) खिलाड़ी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा हैं। इन्हें 2001 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची 👇🏻👇🏻

  1. Players
  2. discipline
  • मरियप्पन थंगावेलु

पारा एथलेटिक्स

  • रोहित शर्मा

क्रिकेट

  • विनेश फोगाट

कुश्ती

  • मनीषा बत्रा

टेबल टेनिस

  • रानी रामपाल

हॉकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2020 👇🏻👇🏻

  • खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार का नाम गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया है जो कि महाकाव्य महाभारत के एक प्रमुख पात्र थे।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना सन् 1985 में की गई थी।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार के साथ 5 लाख रुपए की नगद राशि, एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र तथा औपचारिक पोशाक दिया जाता है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले (प्रथम) कोचों के नाम कुछ इस प्रकार हैं भलाचंद्र भास्कर भागवत,ओम प्रकाश भारद्वाज व ओ एम नेम्बियर।
  • औपचारिक रूप से द्रोणाचार्य पुरस्कार 1 वर्ष में केवल 5 शिक्षकों को ही दिया जाता है।
  • इस वर्ष द्रोणाचार्य पुरस्कार रेगुलर कैटेगरी में 5 कोचों को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम कैटेगरी में 8 कोचों को पुरस्कृत किया जाएगा।

2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार (रेगुलर कैटेगरी) प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची 👇🏻👇🏻

  1. Coaches
  2. Discipline
  • जूड फेलिक्स

हॉकी

  • योगेश मालवीय

मलखंब

  • जसपाल राणा

निशानेबाजी

  • कुलदीप कुमार हंडु

वुशु

  • गौरव खन्ना

पैरा बैडमिंटन

2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची 👇🏻👇🏻

  1. Coaches
  2. Discipline
  • धर्मेंद्र तिवारी

तीरंदाजी

  • पुरुषोत्तम राय

एथलेटिक्स

  • शिव सिंह

बॉक्सिंग

  • रमेश पठानिया

हॉकी

  • कृष्ण कुमार हुड्डा

कबड्डी

  • विजय बालचंद्र मुनीश्वर

पैरा लिफ्टर

  • नरेश कुमार

टेनिस

  • ओम प्रकाश दहिया

कुश्ती

अर्जुन पुरस्कार 2020 👇🏻👇🏻

  • अर्जुन पुरस्कार भारत में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट या अद्वितीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  • अर्जुन पुरस्कार की स्थापना सन 1961 में की गई थी।
  • अर्जुन पुरस्कार के साथ पांच लाख नगद राशि एक प्रशस्ति पत्र तथा एक अर्जुन की कांस्य मूर्ति दी जाती है।
  • इस साल कुल 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

2020 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची 👇🏻👇🏻

  1. Players
  2. Discipline
  • अतानु दास

तीरंदाजी

  • दुती चंद

एथलेटिक्स

  • सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी

बैडमिंटन

  • चिराग चंद्रशेखर शेट्टी

बैडमिंटन

  • विशेष भृगुवंशी

बास्केटबॉल

  • मनीष कौशिक

मुक्केबाजी

  • लवलीना बोरगोहेन

मुक्केबाजी

  • इशांत शर्मा

क्रिकेट

  • दीप्ति शर्मा

क्रिकेट

  • अजय आनंद सावंत

घुड़सवारी

  • संदेश झींगन

फुटबॉल

  • अदिति अशोक

गोल्फ

  • आकाशदीप सिंह

हॉकी

  • दीपिका

हॉकी

  • दीपक

कबड्डी

  • सारिका सुधाकर काले

खो खो

  • दत्तू बबन भोकानल

रोइंग

  • मनु भाकर

निशानेबाजी

  • सौरभ चौधरी

निशानेबाजी

  • मधुरिका सुहास पाटकर

टेबल टेनिस

  • दिविज शरण

टेनिस

  • शिवा केशवन

ल्यूज

  • दिव्या काकरान

कुश्ती

  • राहुल अवारे

कुश्ती

  • सूयंश नारायण जादव

पैरा तैराकी

  • संदीप

पैरा एथटिथ

  • मनीष नरवाल

पैरा निशानेबाजी

ध्यानचंद पुरस्कार 2020 👇🏻👇🏻

  • ध्यानचंद पुरस्कार की स्थापना सन् 2002 में की गई थी।
  • ध्यानचंद पुरस्कार का नाम हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है।
  • खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा इसे 2002 से प्रत्येक वर्ष दिया जाता है।
  • ध्यानचंद पुरस्कार के प्रथम विजेताओं की सूची शाहुराज बिराजदार,अशोक दिवान,अपर्णा घोष हैं।
  • ध्यानचंद पुरस्कार के साथ 5 लाख रुपए की नगद राशि एक प्रमाण पत्र एवं एक प्रतिमा प्रदान किया जाता है।

2020 में ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची 👇🏻👇🏻

  1. Players
  2. Descipline
  • कुलदीप सिंह भुल्लर

एथलेटिक्स

  • जिंसी फिलिप्स

एथलेटिक्स

  • प्रदीप गंधे

बैडमिंटन

  • तृप्ति मुरगुंडे

बैडमिंटन

  • एन उषा

मुक्केबाजी

  • लक्खा सिंह

मुक्केबाजी

  • सुखविंदर सिंह संधू

फुटबॉल

  • अजीत सिंह

हॉकी

  • मनप्रीत सिंह

कबड्डी

  • जे रंजीत कुमार

पैरा एथलीट

  • सत्य पकाश तिवारी

पैरा बैडमिंटन

  • मनजीत सिंह

रोइंग

  • सचिन नाग

तैराकी

  • नंदन पाल

टेनिस

  • नेत्रपाल हुड्डा

कुश्ती

अगर आपको भी इस विषय (National sports Award 2020 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 ) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो comment box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट kya aap jante hain ashok chakra ke 24 tiliyon ka arth Pdf - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇

इस वर्ष कितने खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?उन सभी की सूची प्रदान करें!!

जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏

Also check these labels 👇🏻👇🏻

General Knowledge

Current affairs

Book's writers

Important days

May

PDF file

Sunday special

World GK

Biology MCQ test

Chemistry MCQ test

Chart

All round

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट National sports Award 2020 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 पढ़कर आपको राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। क्योंकि हमने इसमें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से जुड़े सभी प्रश्नों को जोड़ने का प्रयास किया है।

तो दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

Source :- National sports Award 2020 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020

--

--

GyAAnigk
GyAAnigk

Written by GyAAnigk

I am a blogger and I update posts related to General Knowledge and Current Affairs 2 posts in a week in my site. https://www.gyaanigk.in BSc in Biology||

No responses yet