Nobel prize 2020 GK In Hindi - नोबेल पुरस्कार 2020 से संबंधित प्रश्न pdf - GyAAnigk

GyAAnigk
8 min readOct 18, 2020

तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान(General Knowledge) और करंट अफेयर्स( Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स( Current Affairs) और सामान्य ज्ञान(General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

आज के इस पोस्ट Nobel prize 2020 GK In Hindi - नोबेल पुरस्कार 2020 से संबंधित प्रश्न pdf - GyAAnigk में हम नोबेल पुरस्कार 2020 और Nobel prize से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाबों को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻

  • नोबेल पुरस्कार किन्हें दिया जाता है?
  • नोबेल पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी?
  • नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?
  • नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय विजेताओं की सूची?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

*_____*_____*_____*_____*____*

Most Important GK Questions for Nobel Prize 2020 In Hindi

प्रश्न 1:- नोबेल पुरस्कार किस व्यक्ति की याद में हर वर्ष दिया जाता है?

उत्तर :- अलफ्रेड नोबेल।

प्रश्न 2:- अल्फ्रेड नोबेल ने किस चीज की खोज की थी?

उत्तर :- डायनामाइट की।

प्रश्न 3:- अल्फ्रेड नोबेल किस देश के निवासी थे?

उत्तर :- स्वीडन देश के।

प्रश्न 4:- अल्फ्रेड नोबेल का जन्म किस वर्ष हुआ था?

उत्तर :- 21 अक्टूबर 1833।

प्रश्न 5:- अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु कब हुई थी?

उत्तर :- 10 दिसंबर 1896 को।

प्रश्न 6:- 2020 में नोबेल शांति पुरस्कार किसे मिला है?

उत्तर :- विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP)।

प्रश्न 7:- 2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर :- रॉबर्ट विल्सन (USA) और पॉल मिलग्रोम (USA)।

प्रश्न 8:- 2020 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर :- एंड्रिया गेज (USA), रोजर पेनरोज (UK) और रेनहार्ड गेनजेल (USA)।

प्रश्न 9:- 2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर :- लुईस ग्लूक (USA)।

प्रश्न 10:- 2020 में रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर :- जेनिफर डूडना (USA) (Jennifer A. Doudna) और इमैनुएल चारपैंटीअर (French)(Emmanuelle Charpentier)।

Read also :- Most Important Questions in Hindi For RRB NTPC in hindi Pdf - GyAAnigk

प्रश्न 11:- 2020 में Medicine का नोबेल पुरस्कार मिला है?

उत्तर :- हार्वे जे अल्टर (USA), चार्ल्स एम राईस (USA) और माइकल हागटन (ब्रिटेन)।

प्रश्न 12:- 2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार "पॉल मिलग्रोम और रोबर्ट विल्सन" को क्यों दिया गया है?

उत्तर :- ऑक्शन थ्योरी अर्थात नीलामी सिद्धांत में सुधार लाने और नीलामी के नए तरीकों के खोज के लिए पॉल मिलग्रोम और रोबर्ट विल्सन को 2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 13:- 2020 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार "एंड्रिया गेज, रोजर पेनरोज और रेनहार्ड गेनजेल" को क्यों दिया गया है?

उत्तर :- ब्लैक होल के समझ को आगे बढ़ाने के लिए एंड्रिया गेज, रोजर पेनरोज और रेनहार्ड गेनजेल को 2020 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 14:- 2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार "लुईस ग्लूक" को क्यों दिया गया है?

उत्तर :- बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए लुईस ग्लूक को 2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 15:- 2020 में रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार "Jennifer A. Doudna और Emmanuelle Charpentier" को क्यों दिया गया है?

उत्तर :- जिनोम एडिटिंग की पद्धति को विकसित करने के लिए Jennifer A. Doudna और Emmanuelle Charpentier को 2020 में रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 16:- 2020 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार "हार्वे जे अल्टर, चार्ल्स एम राईस और माइकल हागटन" को क्यों दिया गया है?

उत्तर :- Hepatitis C वायरस की खोज करने के लिए हार्वे जे अल्टर, चार्ल्स एम राईस और माइकल हागटन को 2020 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रश्न 17:- नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?

उत्तर :- 6 क्षेत्रों में।

प्रश्न 18:- नोबेल पुरस्कार के 6 क्षेत्र कौन-कौन से हैं?

उत्तर :- भौतिकी, रसायन, मेडिसिन, साहित्य, शान्ति तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

प्रश्न 19:- पहली बार नोबेल पुरस्कार कब और किन्हें दिया गया था?

उत्तर :- सन् 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार वितरित किया गया था। पहली बार नोबेल पुरस्कार रसायन शास्त्र के क्षेत्र में जैकोबस हेनरीकस वांट हॉफ, साहित्य के क्षेत्र में सुली प्रुधोम, भौतिकी के क्षेत्र में विलहम कॉनरैड रॉटजन, मेडिसिन के क्षेत्र में इमिल वॉन बेहरिंग और शांति के क्षेत्र में हेनरी डूनांट को दिया गया था।

प्रश्न 20:- नोबेल पुरस्कार की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- सन् 1895 में।

Read also :- Aakhir Kya Hai X Y Z Z+ Aur SPG Security jane hindi mein Pdf - GyAAnigk

प्रश्न 21:- नोबेल फाउंडेशन की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर :- सन् 1900 में।

प्रश्न 22:- भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन कौन करता है?

उत्तर :- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज।

प्रश्न 23:- मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा कौन करती है?

उत्तर :- कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्कॉटहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली द्वारा।

प्रश्न 24:- साहित्य के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा कौन करती है?

उत्तर :- स्वीडिश अकादमी, स्कॉटहोम, स्वीडन ।

प्रश्न 25:- शांति के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा कौन करती है?

उत्तर :- नार्वे के संसद द्वारा चुनी गई समिति।

प्रश्न 26:- किस महिला को दो बार नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था?

उत्तर :- मैडम क्यूरी को 1903 में भौतिकी के लिए और 1911 में रसायन शास्त्र के लिए।

प्रश्न 27:- सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला कौन हैं?

उत्तर :- मलाला यूसुफजई (17 की उम्र में )।

प्रश्न 28:- मलाला यूसुफजई को नोबेल पुरस्कार (शांति के क्षेत्र में) से कब पुरस्कृत किया गया था?

उत्तर :- सन् 2004 में।

प्रश्न 29:- अल्फ्रेड नोबेल ने कुल कितने आविष्कार किए थे?

उत्तर :- अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए थे।

प्रश्न 30:- अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट की खोज कब की थी?

उत्तर :- सन् 1867 में।

Read also :- Atal Surang Ki Puri Jankari - अटल सुरंग से संबधित प्रश्न Pdf - GyAAnigk

प्रश्न 31:- अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?

उत्तर :- सन् 1968 में।

प्रश्न 32:- पहला नोबेल शांति पुरस्कार कब और किसे दिया गया था?

उत्तर :- पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्युनेंट और फ्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया था।

प्रश्न 33:- नोबेल पुरस्कार क्यों दिया जाता है?

उत्तर :- रसायन विज्ञान , साहित्य , शांति , भौतिकी और शरीर विज्ञान या चिकित्सा में मानवता के लिए उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

प्रश्न 34:- नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर :- जॉन बी‍. गुड एनएफ को 2019 में 97 वर्ष की आयु में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

प्रश्न 35:- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?

उत्तर :- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम भारतीय राष्ट्रीय कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर जी थे।

प्रश्न 36:- रविंद्र नाथ टैगोर जी को नोबेल पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?

उत्तर :- रविंद्र नाथ टैगोर जी को 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 37:- रविंद्र नाथ टैगोर जी को नोबेल पुरस्कार से क्यों सम्मानित किया गया था?

उत्तर :- उनकी रचना गीतांजलि के लिए रविंद्र नाथ टैगोर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय नागरिक

  • रविंद्र नाथ टैगोर जी को 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • सर चंद्रशेखर वेंकटरमन जी को 1930 में "प्रकाश के प्रकीर्णन और उसके प्रभाव" की खोज के लिए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • मदर टेरेसा जी को 1979 में शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • अमृत्य सेन जी को 1998 में "अर्थशास्त्र और सामाजिक न्याय, अकालों के सिद्धांतों और कल्याणकारी अर्थशास्त्र पर किये गये उनके शोध के कारण" अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • कैलाश सत्यार्थी जी को 2014 में "बच्चों और युवाओं के दमन के विरूद्ध और उनके शिक्षा के अधिकारों हेतु संघर्ष के लिये" शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के नागरिक

  • हरगोविंद खुराना जी को 1968 में "प्रोटीन संश्लेषण में आनुवांशिक कोड की व्याख्या और उसके कार्य के लिए" मेडिसिन या फिजियोलॉजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • सुब्रमण्यम चंद्रशेखर जी को 1983 में "तारों की संरचना और विकास के महत्व के भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्धांतिक अध्ययन" के लिए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • वेंकटरमन रामाकृष्णन जी को 2009 में "राइबोसोम की संरचना और कार्य के अध्ययन" के लिये रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।
  • अभिजीत बनर्जी जी को 2019 में "वैश्विक गरीबी कम करने की दिशा में किए गए प्रयासों" के लिए अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था।

*_____*_____*_____*_____*____*

Frequently asked questions about Nobel prize 2020 GK In Hindi - नोबेल पुरस्कार 2020 से संबंधित प्रश्न pdf - GyAAnigk

नोबेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची PDF?

2020 में नोबेल शांति पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को मिला है।

2020 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार रॉबर्ट विल्सन (USA) और पॉल मिलग्रोम (USA) को मिला है।

2020 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार एंड्रिया गेज (USA), रोजर पेनरोज (UK) और रेनहार्ड गेनजेल (USA) को मिला है।

2020 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार लुईस ग्लूक (USA) को मिला है।

2020 में रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार जेनिफर डूडना (USA) (Jennifer A. Doudna) और इमैनुएल चारपैंटीअर (French)(Emmanuelle Charpentier) को मिला है।

2020 में Medicine का नोबेल पुरस्कार हार्वे जे अल्टर (USA), चार्ल्स एम राईस (USA) और माइकल हागटन (ब्रिटेन) को मिला है।

नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीयों की सूची?

रवीन्द्रनाथ टैगोर- साहित्य - 1913 में

चन्द्रशेखर वेंकटरमन- भौतिकी - 1930 में

मदर टेरेसा - शांति - 1979 में

अमर्त्य सेन - अर्थशास्त्र - 1998 में

कैलाश सत्यार्थी - शांति - 2014 में

हरगोविन्द खुराना- मेडिसिन - 1968 में

सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर- भौतिकी - 1983 में

वेंकटरामन रामकृष्णन- रसायन शास्त्र - 2009 में

वीएस नायपॉल - साहित्य - 2001 में

अभिजीत बनर्जी- अर्थशास्त्र - 2019 में

प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय कौन है?

रवीन्द्रनाथ टैगोर जी साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय थे। उन्हें उनकी कविताओं की पुस्तक गीतांजलि के लिए 1913 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

सन् 1969 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसने जीता था?

सन् 1969 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दो व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया था :- जान टिनबर्गेन और रगनार एंटन किटिल फ्रिस्क को।

*_____*_____*_____*_____*____*

अगर आपको भी इस विषय ( Nobel prize 2020 GK In Hindi - नोबेल पुरस्कार 2020 से संबंधित प्रश्न pdf - GyAAnigk ) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो comment box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट Books By Indian Author Arundhuti Roy Pdf Download - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇

नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन हैं? तथा उन्हें नोबेल पुरस्कार क्यूं दिया गया था?

जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट Nobel prize 2020 GK In Hindi - नोबेल पुरस्कार 2020 से संबंधित प्रश्न pdf - GyAAnigk पढ़कर नोबेल पुरस्कार के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

--

--

GyAAnigk
GyAAnigk

Written by GyAAnigk

I am a blogger and I update posts related to General Knowledge and Current Affairs 2 posts in a week in my site. https://www.gyaanigk.in BSc in Biology||

No responses yet