भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार List of Awards in India - Highest Civilian Award pdf - GyAAnigk

GyAAnigk
5 min readJun 13, 2020

तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान(General Knowledge) और करंट अफेयर्स( Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।

इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स( Current Affairs) और सामान्य ज्ञान(General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।

आज के इस पोस्ट भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार List of Awards in India - Highest Civilian Award - GyAAnigk में हम भारत में दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कारों के बारे में चर्चा करेंगे जैसे कि भारत रत्न और पदम पुरस्कार।

दोस्तो आप को आगाह कर देना चाहता हूं कि यह विषय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है प्रतियोगिता परीक्षाओं में अगर आप हमारे इस पोस्ट को अंतिम तक पढ़ते हैं तो मुझे उम्मीद है कि इस विषय से आपका एक भी सवाल नहीं छूटेगा।

आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे!

  • भारत रत्न की शुरुआत कब हुई थी?
  • पदम पुरस्कार क्यों प्रदान किया जाता है?
  • भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?

इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और आप हमारे Site से PDF file फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत रत्न

  • भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।इसकी स्थापना‌ आज से लगभग 66 साल पहले 2 जनवरी 1954 में की गई थी।
  • भारत रत्न की स्थापना भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा किया गया था.शुरुआती दिनों में भारत रत्न पुरस्कार केवल विज्ञान, सार्वजनिक सेवाओं, कलाओं और साहित्य के क्षेत्र में ही प्रदान किए जाते थे।
  • किंतु 2013 में इसके नियम को संशोधित करके खेल क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।सचिन तेंदुलकर भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे युवा तथा पहले खिलाड़ी हैं।
  • प्रारम्भ में भारत रत्न को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में जोड़ा गया।भारत रत्न पुरस्कार अभी तक 48 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है।
  • भारत रत्न के साथ किसी भी प्रकार की राशि नहीं दी जाती।भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्तियों के नाम डॉ. सी. वी. रमन, सी. राजगोपालाचारी और डॉ. एस. राधाकृष्णन जी हैं
  • 1 वर्ष में केवल 3 ही व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
  • भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली गायिका श्रीमती एम। एस। सुब्बुलक्ष्मी हैं जीन्हें साल 1988 में पुरस्कृत किया गया था।
  • अब्दुल गफ्फार खान और नेल्सन मंडेला भारत रत्न प्राप्त करने वाले गैर भारतीय व्यक्ति हैं।
  • भारत रत्न भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • भारत रत्न का पदक पीपल के पत्ते के आकृति का होता है जो कि कांस्य का बना होता है.
  • पदक की लंबाई 5.8 सेमी., चौड़ाई 4.7 से.मी. और मोटाई 3.1 मिमी. होती है।सत्यजीत रे भारत रत्न प्राप्त करने वाले एकमात्र फिल्म निर्माता हैं।

पद्म पुरस्कार

भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

पद्म पुरस्कार की स्थापना 1954 में की गई थी।

पद्म पुरस्कार भारत वासियों के साथ साथ विदेशियों को भी प्रदान किया जाता है।

कला, शिक्षा, साहित्य, उद्योग, विज्ञान, खेल, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

गणतंत्र दिवस के दिन यानी कि 26 जनवरी के दिन विजेताओं की सूची प्रकाशित की जाती है तथा मार्च-अप्रैल में पुरस्कार को वितरित किया जाता है।

पद्म पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं को दिए जाने वाले पदक में प्रमाण पत्र और पदक की प्रतिकृति शामिल होती है।

भारत रत्न की तरह इस पुरस्कार का वितरण भी भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

पद्म पुरस्कार को तीन भाग पद्म विभूषण, पद्मभूषण, और पद्मश्री हैं।

पद्म विभूषण

भारत रत्न के बाद दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

पदक की बनावट सामने की ओर, बीच में कमल पुष्प की आकृति होती है पुष्प के ऊपर पद्म तथा पुष्प के नीचे विभूषण लिखी होती है तथा पदक के पीछे सत्यमेव जयते की आकृति होती है।

पदक कांस्य की बनी होती है।

पदक गोलाकार डिजाइन में होती है, पदक का व्यास 4.4 सेंटीमीटर और 0.6 मिलीमीटर मोटी होती है।

यह पदक“असाधारण और विशिष्ट सेवा” के लिए प्रदान की जाती है।

इस वर्ष के विजेताओं की सूची।

पद्मभूषण

यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

पद्मभूषण “देश के प्रति बहुमूल्य योगदान के लिए” प्रदान किया जाता है।

इसमें किसी भी प्रकार की नगद राशि प्रदान नहीं की जाती है।

पद्मभूषण का पदक पद्म विभूषण के समान होता है किंतु इसमें सफेद सोने की जगह पीले सोने का उपयोग किया जाता है।

इस वर्ष के विजेताओं की सूची।

पद्मश्री

यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

यह पुरस्कार कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, लोक मामलों, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान और साहित्य के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है।

पदक में पद्मश्री को जले हुए कांस्य से लिखा जाता है।

इस वर्ष के विजेताओं की सूची।

अगर आपको भी इस विषय (भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो comment box में जरूर बताएं ताकि आपको जो पता है वो सब को पता चल सके।

आप हमारा अंतिम पोस्ट भारत में सबसे बड़ा, छोटा, लम्बा और ऊँचा क्या है? -largest, shortest, and tallest in India?भी पढ़ सकते हैं!

आज का सवाल आपके लिए 👇👇

पालखेड़ा का युद्ध कब और कहां हुआ था?

जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏

Also check these labels 👇🏻👇🏻

उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार List of Awards in India - Highest Civilian Award पढ़कर भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिल गई होगी।

तो मेरी मदद करने के लिए इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।

नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।

--

--

GyAAnigk
GyAAnigk

Written by GyAAnigk

I am a blogger and I update posts related to General Knowledge and Current Affairs 2 posts in a week in my site. https://www.gyaanigk.in BSc in Biology||

No responses yet